Recipe of the Day: दीपावली पर बना लें छुहारे का स्वादिष्ट हलवा, ये है विधि 

इंटरनेट डेस्क। छुहारा हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज हम आपको इसका स्वादिष्ट हलवा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे आप दीपावली के त्योहार पर बना सकते हैं। ये सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है।  

जरूरी सामग्री
400 ग्राम- दूध में 6 घंटे भीगे हुए छुहारे
1 लीटर- दूध
200 ग्राम- चीनी
8 बड़ा चम्मच- देशी घी
4 बड़ा चम्मच- कद्दूकस किया नारियल
2 बड़ा चम्मच- बादाम 
2 बड़ा चम्मच- काजू 
2 बड़ा चम्मच- किशमिश
2 छोटा चम्मच- इलायची पाउडर

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सर्वप्रथम छुहारे के बीज निकालकर इन्हीं मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें। .
- अब पैन में घी गर्म कर इसमें छुहारे का पेस्ट 15 मिनट तक भून लें। 
- छुहारे का पेस्ट सुनहरा होने पर इसमें चीनी और दूध इसमें डाल लें। 
- दूध के पूरी तरह से सूखने पर इसमें बादाम, काजू, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर पांच मिनट तक पका लें। 
- इस प्रकार से आपका छुहारे का स्वादिष्ट हलवा बन जाता है। 

PC: haribhoomi