Recipe of the Day: घर पर बना लें नारियल के स्वादिष्ट लड्डू, ये है बनाने की विधि

इंटरनेट डेस्क। नारियल से भी कई प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको इसका स्वादिष्ट लड्डू बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इस लड्डू का स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

जरूरी आवश्यक सामग्री: 
कद्दूकस नारियल- चार कप 
बूरा- दो कप
मावा- दो कप
काजू और बादाम- आधा कप
चिरौंजी- दो टेबल स्पून
इलायची- दस (कुटी हुई)

इस प्रकार से बना लें आप: 
-एक पैन में मावे को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए। इसके बाद मावा को हल्का ठंडा कर लें। 
-अब इसमें बूरा मिला लें। 
-अब थोड़ा सा नारियल छोडक़र सभी चीजों को मिला लें। 
-अब इसके लड्डू बना लें। 
-अब इनको नारियल के चूरा में लपेट कर थाली में रख लें। 
-इस प्रकार से आपके स्वादिष्ट लड्डू बन जाते हैं। 

PC: lifeberrys