Recipe of the Day: घर पर ही बना लें कुरकुरी भिंडी, ये है आसान विधि

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही कुरकुरी भिंडी बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद चखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

जरूरी सामग्री: 
भिंडी - डेढ़ किलोग्राम
बेसन - एक कप
चावल का आटा - एक कप
चाट मसाला - तीन चम्मच
नींबू रस - छह चम्मच
नमक स्वादानुसार
हल्दी - छह चुटकी
लाल मिर्च पाउडर - डेढ़ चम्मच
धनिया पाउडर - डेढ़ चम्मच
तेल

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले भिंडी को अच्छे से धोकर इसका पानी सुखा लें।
- अब भिंडी को लंबाई में काटकर इसके बीज बाहर कर दें। 
- अब भिंडी में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बेसन, चावल का आटा, नींबू रस और नमक मिलाकर दस मिनट के लिए रख दें।
- अब कड़ाही में तेल गरम कर इसमें भिंडी को क्रिस्पी होने तक पकाएं।
- अब आप इस भिंडी का स्वाद लें। 

PC: lifeberrys

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें