Recipe of the Day: दीपापली पर बना लें चॉकलेट-बादाम पेड़ा, ये है आसान विधि 

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही चॉकलेट-बादाम पेड़े बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। आप ये स्वादिष्ट मिठाई दीपावली के त्योहार पर भी आसानी से बना सकते हैं। इसका स्वाद लेने से मेहमान भी खुश हो जाएंगे। 

जरूरी सामग्री:
- भिगोए हुए बादाम 500 ग्राम 
- घी 4 बड़ा चम्मच
- बारीक कटे बादाम 4 बड़ा चम्मच
- कोको पाउडर 4 बड़ा चम्मच
- कंडेंस्ड मिल्क 200 ग्राम

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले बादाम का छिलका उतार कर इसे मिक्सी में बारीक पीस लें।
- अब कड़ाही में घी गर्म कर इसमें कंडेंस्ड मिल्क और कोको पाउडर मिलाकर पका लें। 
- अब इस मिश्रण में बादाम पेस्ट डाल दें। 
- मिश्रण के पकने के बाद आंच बंद इसे ठंडा कर लें। 
- अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे पेड़े बना लें।
-इसके बीच में बादाम रख दें। 
-इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट चॉकलेट-बादाम पेड़ा बन जाता है। 

PC: lifeberrys