Recipe of the Day: शीतलाष्टमी पर बना लें कुट्टू के आटे का हलवा, ये है विधि 

इंटरनेट डेस्क। जल्द ही शीतलाष्टमी का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार पर घरों में कई प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। आज हम आपको कुट्टू के आटे का हलवा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका आप शीतलाष्टमी के त्योहार पर स्वाद ले सकते हैं। 

जरूरी सामग्री: 
- एक कप कुट्टू का आटा
- तीन बड़े चम्मच राजगिरी का आटा
- एक कप ब्राउन शुगर
- आठ बड़े चम्मच घी
- एक कप पानी
- चार बड़े चम्मच कटे काजू या बादाम

इस प्रकार से बना लें आप:
- सर्वप्रथम एक कप पानी उबाल लें। 
- अब पैन में घी गरम कर इसमें कुट्टू का आटा और राजगिरा का आटा सुनहरा होने तक भून लें।
- अब इसे उबला पानी डालकर लगातार चलाते रहें।
- सारा पानी पूरी तरह से सूखने पर इसमें शक्कर डाल दें। 
- अब इसमें और घी डाल लें। 
- आखिर में बादाम या काजू से इसे सजा लें। 
-इस प्रकार से आपका कुट्टू का हलवा बन जाता है।

PC: lifeberrys