Recipe of the Day: गर्मी के मौसम में बना लें केले का रायता, ये है विधि

इंटरनेट डेस्क। शीतलाष्टमी के त्याहोर के मौके पर आज हम आपको घर पर ही केले का स्वादिष्ट रायता बनाने की विधि बताने जा रहे है। इसका स्वाद आपने शायद ही कभी चखा होगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

जरूरी सामग्री: 
दही - नौ कप
केले - छह
चीनी - तीन चम्मच
नारियल कसा हुआ - तीन चम्मच
जीरे का पाउडर - तीन चम्मच
काली मिर्च - तीन चम्मच
नमक स्वादानुसार
मखाने रोस्टेड - तीन कप
चिरोंजी - छह चम्म्च
घी - तीन चम्मच

इस विधि से बना लें आप:
- सबसे पहले एक बर्तन में दही फेंटकर इसमें चीनी मिला लें। 
- अब इस बर्तन में केले के टुकड़े डाल लें।
- दूसरी ओर एक बर्तन में घी गरम कर इसमें चिरौंजी डाल दें। अब इसमें नारियल डाल दें।
-अब इसे ठंडा कर दही के बर्तन में डाल दें। 
- अब आप इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च और नमक मिला दें। 
-अब रोस्टेड मखाना डालकर इसका स्वाद लें। 

PC:lifeberrys