Recipe of the Day: इस विधि से बना लें बादाम का सूप, होता है बहुत ही स्वादिष्ट 

इंटरनेट डेस्क। बादाम हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसका कई प्रकार से सेवन किया जा सकता है। क्या आपको पता है इसका स्वादिष्ट सूप भी बनाया जा सकता है? आज हम आपको इसे बनाने की आसान विवि बताने जा रहे हैं। 

जरूरी सामग्री: 
1 कप बादाम
2 कप दूध
6 टेबलस्पून बटर
4 टीस्पून बारीक कटी लहसुन
1/2 टीस्पून नमक
400 मिली लीटर क्रीम
2 टीस्पून चिली फ्लेक्स
2 प्याज, बारीक प्याज
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
4 कप पानी
इस प्रकार से बना लें आप:
-  सबसे पहले बादाम को गुनगुने पानी में दस मिनट के लिए भिगो लें। 
- अब पैन में बटर गर्म कर इसमें प्याज और लहसुन को 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें। 
-इसमें छिली हुई बादाम, नमक, काली मिर्च और चार कप पानी मिलाकर दस मिनट तक पका लें। 
- अब इस मिश्रण को ठंडा कर ग्राइंडर जार में डालकर बारीक पीस लें। 
-  अब इसमें दूध डालकर उबाल लें। 
- इसके बाद इसमें क्रीम मिलाकर पांच मिनट पका लें। 
-  अब चिली फ्लेक्स से गार्निश कर इसका स्वाद लें। 
PC: zeenews