Recipe of the day : इस नवरात्रि उपवास में बनाए सामक के चावल की खिचड़ी

नवरात्री शुरू होने वाले है और कई लोग पुरे 9 दिनों तक का उपवास रखते है। आज हम आपके लिए लेकर आए है सामक की खिचड़ी जिसे आप आसानी से बना सकते है।

Recipe of the day : इस नवरात्रि उपवास में बनाए  सामक के चावल की खिचड़ी

नवरात्रि शुरू होने वाले है और कई लोग पुरे 9 दिनों तक का उपवास रखते है। आज हम आपके लिए लेकर आए है सामक की खिचड़ी जिसे आप आसानी से बना सकते है। सामक के चावल को आलू, दही, पिसी हुई मूंगफली, करी पत्ते और कई तरह के मसालों के साथ बनाया जाता है। यह सामक की खिचड़ी बेहद पौष्टिक है और दोपहर के भोजन के लिए बेस्ट है।

सामग्री 

2  कप सामक के चावल
3 बड़े चम्मच कुटी हुई मूंगफली
3 बड़े चम्मच घी, तड़के के लिए
1 आलू छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
स्वादानुसार नमक
3  कप दही
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 लौंग 1 दालचीनी स्टिक
करी पत्ते
2 1/2 कप पानी
6 हरी मिर्च का धनिया पेस्ट

विधि 

1. सबसे पहले सामक के चावलों को धोकर सारी सामग्री तैयार कर लें।
2. एक कड़ाई में घी गर्म करेंऔर जीरा, चक्र फूल और दालचीनी डालें।
3. करी पत्ते और कुटी हुई मूंगफली डालें और गोल्डन के होने तक पकाएं। मिर्च और धनिया पेस्ट डालकर एक मिनट तक भूनें।
4. आलू, नमक और गरम मसाला डालें और अच्छी तरह से मलाएं और पकने के बाद आंच से उतार दे। 
5. सामक के चावल की खिचड़ी परोसने के लिए तैयार है।