Recipe of the Day: सावन के महीने में आप भी खा सकते है कुट्टू के आटे के अप्पे, जाने रेसिपी

आपको सबसे पहले आटे को छानना है ओर उसके के बाद आपको उबले आलू को छील लेना है।

Recipe of the Day: सावन के महीने में आप भी खा सकते है कुट्टू के आटे के अप्पे, जाने रेसिपी

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा है और आपका मन भी कुछ चटपटा खाने का कर रहा है तो आज आपके लिए लेकर आए है कुट्टू के आटे के अप्पे जो आप आसानी से घर पर भी बना सकते है। जानते है इसकी रेसिपी।

सामग्री
कुट्टू का आटा- 2 से 3 कप
आलू- 2 उबले हुए
दही- 2 से 3 बड़े चम्मच
घी- 3 चम्मच
सेंधा नमक- 1 चम्मच
हरी मिर्च- बारिक कटी हुई
जीरा- 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा- चुटकी भर

विधि
आपको सबसे पहले आटे को छानना है ओर उसके के बाद आपको उबले आलू को छील लेना है। अब एक बाउल में कुट्टू का आटा, आलू, जीरा, हरी मिर्च, दही और थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट तैयार करना है। इसके बाद आप अप्पे का स्टैंड को गर्म कर ले और फिर स्टेेंड में घी लगाए और बैटर को डालकर पका लें। 5 मिनट बाद में आपके अप्पे बनकर तैयार हो जाएंगे।

pc- damdarrecipes.com