Recipe of the Day: गर्मी के मौसम में लें बेल के जूस का स्वाद, इस प्रकार से बना लें आप

इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में बेल का जूस हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ये पेट की गर्मी शांत करने के साथ ही कब्ज और बवासीर की परेशानी को दूर करने में बहुत ही उपयोगी है। आज हम आपको ये जूस घर पर ही बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। 

जरूरी सामग्री: 
बेल फल - चार
भुना जीरा - दो टी स्पून
चीनी - दस टेबल स्पून
आइस क्यूब्स - दस
काला नमक - स्वादानुसार

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले बेल का गूदा निकाल लें।
- अब इसे एक बड़े बर्तन में डालकर इसमें दोगुना पानी मिलाकर इसे मसल लें। 
- अब जीरा भून लें।
- बेल के जूस को एक बर्तन में छान लें।
-  अब इसमें स्वादानुसार चीनी, भुना जीरा, नमक और आइस क्यूब्स डाल लें। 
-अब आप इसका स्वाद लें। 

PC: lifeberrys