Recipe of the Day: नाश्ते में लें दही टोस्ट का स्वाद, ये है बनाने की आसान विधि 

इंटरनेट डेस्क। क्या आपने कभी दही टोस्ट का स्वाद लिया है? नहीं तो आज हम आपको घर पर ही ये स्वादिष्ट डिश बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आप इसका नाश्ते में स्वाद ले सकते हैं। 

जरूरी सामग्री: 
एक कप दही
आठ स्लाइस व्हाइट ब्रेड
चार बड़े चम्मच बेसन
चार छोटे चम्मच सरसों के दाने
बीस करी पत्ता
एक कटा हुआ प्याज
आधा छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
दो चुटकी हल्दी पाउडर
चार बड़े चम्मच घी
चार हरी मिर्च बीच से कटी हुई
चार बड़े चम्मच पानी
स्वादानुसार नमक व काली मिर्च

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले एक बर्तन में दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, काली मिर्च, बेसन और थोड़ा पानी मिला कर बैटर तैयार कर लें। 
-अब पैन गर्म कर इसमें ब्रेड को बैटर में कोट कर इन्हें सुनहरा होने तक सेंक लें।
- अब अन्य पैन में तेल गर्म कर इसमें राई, हरी मिर्च और करी पत्ते चटका लें। 
- अब इसे टोस्ट के ऊपर डाल दें। 
-अन्त मेें आप प्याज से गार्निश कर दही टोस्ट का स्वाद लें। 

PC: lifeberrys

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें