Recipe of the Day: मटर और पुदीने से भी बनाया जा सकता है स्वादिष्ट सूप, ये है विधि 

इंटरनेट डेस्क। मटर और पुदीना भी हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इन दोनों ही चीजों का गर्म सूप भी बनाया जा सकता है। आज हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। आप एक बार सर्दी के मौसम में इस सूप का स्वाद जरूर ही लें। 

जरूरी सामग्री: 
3 कप पुदीना
3 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
9 लहसुन की कली
3 कप उबली मटर
6 टेबलस्पून क्रीम
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
18 कप पानी
3 प्याज
3 टेबलस्पून भुनी हुई सौंफ का पाउडर

इस विधि से कर लें तैयार: 
- सबसे पहले पैन में ऑलिव ऑयल को गर्म कर इसमें प्याज और लहसुन को नरम होने तक भून लें। 
- अब इसमें आप पानी, पुदीना और मटर डालकर 15 मिनट तक पका लें। 
- अब इस मिश्रण का आप ग्राइंडर जार में डालकर पेस्ट तैयार कर लें। 
- अब इसमें आप नमक और काली मिर्च मिला लें। 
- इस प्रकार से आपका सूप बन जाता है, जिसका पुदीना और क्रीम डालकर स्वाद लें। 

PC: carolinescooking