Recipe of the Day:  सेहत के लिए लाभकारी होती है चुकंदर मसाला पुरी, इस विधि से बना लें आप

इंटरनेट डेस्क। पूरी कई चीजों से बनाई जा सकती है। आज हम आपको चुकंदर मसाला पुरी बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं।

Recipe of the Day:  सेहत के लिए लाभकारी होती है चुकंदर मसाला पुरी, इस विधि से बना लें आप

इंटरनेट डेस्क। पूरी कई चीजों से बनाई जा सकती है। आज हम आपको चुकंदर मसाला पुरी बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। ये पूरी हमारी सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। इस स्वादिष्ट पूरी को आसानी से बनाया जा सकता है। 

जरूरी सामग्री: 
100 ग्राम गेहूं का आटा
50 ग्राम मैदा
1 चुकंदर को कुचल लें
1 टीएसपी कसूरी मेथी
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच अजवाइन
1 चम्मच जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार

इस विधि से बना लें आप: 
- चुकंदर को कद्दूकस कर आवश्यकतानुसार पानी के साथ इसे ब्लेंड करें।
-अब परात में गेहूं का आटा और मैदा मिलाकर इसमें चुकंदर का घोल, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, कसूरी मेथी मिलाकर गूंथ लें।
- अब आटे से पूरी बेलकर तेल में तल लें। 
-इस प्रकार से आपकी चुकंदर मसाला पुरी बन जाती है। 

PC: cookpad