Ind vs Ban: रविचंद्रन अश्विन ने लगाया टेस्ट कॅरियर का छठा शतक, भारत ने पहले दिन बनाए 6 विकेट पर 339 रन

खेल डेस्क। रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 102),  रवीन्द्र जडेजा (नाबाद 86) और यशस्वी जायसवाल (56) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन खेल समाप्ति तक छह विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं।

चेन्नई में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट कॅरियर का छठा शतक लगाया। वह सातवें विकेट के लिए रवीन्द्र जडेजा के साथ अभी तक 195 रन की साझेदारी कर चुके हैं। रविचंद्रन अश्विन ने अपनी शतकीय पारी में 112 गेंदों का सामना करते हुए दस चौके और दो छक्के लगाए हैं। वहीं रवीन्द जडेजा अपनी 117 गेंदों की पारी में दस चौके और दो छक्के लगा चुके हैं।

जायसवाल ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 118 गेंद में नौ चौकों की मदद से 56 रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और केएल राहुल ने निराश किया। रोहित और विराट केवल छह-छह रन ही बना सके। गिल तो खाता भी नहीं खोल सके। बांग्लादेश के लिए महमूद ने सर्वाधिक चार हासिल किए। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें