Rashmika Mandanna: एनिमल के बाद फीस बढ़ाने को लेकर रश्मिका मंदाना का आया ये जवाब, सुनकर उड़ जाएंगे आपके....

इंटरनेट डेस्क। फिल्म एनिमल की सक्सेस के बाद इस फिल्म के स्टार कास्ट के फीस बढ़ाने को लेकर कई तरह की खबरें सुनेने को मिली थी। बीच में चर्चा थी की रणबीर कपूर ने भी अपनी फीस में मोटी बढ़ोतरी की है और फिर खबरें चल पड़ी की फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी अपनी फीस में बढ़ोतरी की है। 

बता दें की इस मूवी में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना नजर आए थे। ऐसे में खबरें आ रही थीं कि रश्मिका ने अपनी फीस बढ़ा दी और वो एक फिल्म के लिए 4 से साढ़े चार करोड़ की मांग करने लगीं, लेकिन अब उन्होंने इन अफवाहों को झूठा करार दिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो रश्मिका ने इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, मुझे हैरानी है कि कौन कहता है... ये सब देखने के बाद मुझे लगता है कि मुझे वास्तव में इस पर विचार करना चाहिए... और अगर मेरे प्रोड्यूसर्स पूछते हैं कि क्यों.. तो मैं बस यही कहूंगी कि मीडिया ये कह रही है सर।

pc- tv9