Ram Navami 2023: रामनवमी पर आज भगवान श्रीराम की इस तरह से करें पूजा, सफल होंगे आपके सारे काम, जाने शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

आपकों गंगाजल युक्त पानी से स्नान करना है और आमचन कर नवीन वस्त्र धारण करने है।

Ram Navami 2023: रामनवमी पर आज भगवान श्रीराम की इस तरह से करें पूजा, सफल होंगे आपके सारे काम, जाने शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इंटरनेट डेस्क। चैत्र नवरात्रि की आज नवमी है और पूरे देश में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। सनातन शास्त्रों में लिखित है की आज शुक्ल पक्ष की नवमी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है। इस कारण आज रामनवमी मनाई जाती है। भगवान के जन्म को लेकर अयोध्या में आज विशेष धूम रहती है। ऐसे में जानते है पूजा का शुभ मुहूर्त, और विधि।

पूजा का शुभ मुहूर्त
 

हिंदी पंचांगों के अनुसार, रामनवमी के दिन मध्याह्न मुहूर्त दिन में 11 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक है। वहीं, अभिजित मुहूर्त 12 बजकर 03 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर सकते है।

पूजा विधि

आपकों गंगाजल युक्त पानी से स्नान करना है और आमचन कर नवीन वस्त्र धारण करने है। इसके बाद आप पूजा गृह में चौकी पर भगवान राम,माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की चित्र स्थापित करें। इसके बाद आप भगवान की पूजा फल, फूल, धूप, दीप, दूर्वा, अक्षत, कुमकुम आदि चीजों से करें। भगवान श्रीराम को भोग लगाए और राम चालीसा का पाठ करें।