Ram Mandir: 22 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, नहीं खुलेगी शराब की दुकाने, सरकार का आदेश आया सामने

इंटरनेट डेस्क। 22 जनवरी को देशभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है और उसके साथ ही पूरे देश में दीवाली मनाए जाने की तैयारी है। इसका कारण यह है की इस दिन भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। ऐसे में अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम को देखतेे हुए योगी सरकार ने एक आदेश जारी किया है।

इस आदेश के अनुसार 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश राज्य के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही प्रदेश में शराब की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। 

बता दें की इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। साथ ही देशभर के बड़े बड़े वीवीआईपी भी यहां पहुंचेंगे। इसके साथ ही मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरूआत 18 जनवरी से हो जाएगी जो 22 जनवरी को पूरी होगी। 

pc- jagran

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।