Ram Mandir Inauguration: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी मिला रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र, जाने के लिए कर दिया.....

इंटरनेट डेस्क। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है और इसके लिए लगभग एक महीने पहले से ही निमंत्रण पत्र बंटने शुरू हो गए। देश के कई वीवीआईपी को ये निमंत्रण मिल गए और देश हर जिले हर गांव में पीले चावल बांटे जा रहे है और अब जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण पत्र मिला है।

जी हां शुक्रवार को देश की प्रेसिडेंट मुर्मू को निमंत्रण पत्र दिया गया है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल ने ये निमंत्रण पत्र सौंपा है। 

वीएचपी ने इसको लेकर कहा, की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र सौंपा गया। उन्होंने इस पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया और कहा कि वो अयोध्या आने के लिए शीघ्र ही समय तय करेंगी। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को भी गुरुवार 11 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पत्र मिला है। 

pc- abp news

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।