इंटरनेट डेस्क। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन का त्योहार कल देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर बाजार में दुकानें राखियों से सजी हुई हैं। आज हम रक्षाबंधन पर बहनों द्वारा अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन 2026 में भद्रा रहित पूर्णिमा में मनाया जाएगा।

यानी 28 अगस्त को भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए भद्रा की बाधा नहीं रहेगी। पंचांग के मुताबिक, इस बात रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सबसे खास और शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहने वाला है।

वहीं अभिजीत मुहूर्त में भी राखी बांधी जा सकती है। बहने शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक राखी बांध सकती हैं। आपको बता दें कि रक्षासूत्र केवल एक धागा नहीं है। ये भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक होता है।