इंटरनेट डेस्क। रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं। बता दें ये पवित्र त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन यानी सावन के आखिरी दिन पर मनाया जाता है और इस साल यह 28 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है।
रक्षाबंधन 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दिन भर मौजूद रहेगा। बहनें सुबह, दोपहर या शाम किसी भी समय राखी बांध सकेंगी। लेकिन अगर राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो मुहूर्त सुबह 05.57 से 09.48 बजे तक रहेगा।
राखी बांधने का सही तरीका
सबसे पहले एक थाली तैयार कर लें। इसमें रोली, अक्षत, चंदन, दीपक, मिठाई और राखी रखें।
इसके बाद भाई को पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठाएं और सिर पर रुमाल या कपड़ा रखें।
अब सबसे पहले भाई के माथे पर तिलक लगाएं और अक्षत लगाकर फिर आरती उतारें।
भाई की दाहिनी कलाई पर बांधें और मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना करें।
भाई की कलाई पर राखी बांधते समय यह मंत्र बोले- ॐ येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामपि बध्नामि, रक्षे मा चल मा चल॥
pc- sanatansansaar.com