Rajya Sabha elections: भाजपा ने राजस्थान से इस केन्द्रीय मंत्री को उतरा चुनाव मैदान में

इंटरनेट डेस्क। देश की आठ राज्यों की नौ राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है।

Rajya Sabha elections: भाजपा ने राजस्थान से इस केन्द्रीय मंत्री को उतरा चुनाव मैदान में

PC: x

इंटरनेट डेस्क। देश की आठ राज्यों की नौ राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट दिया गया है। वहीं बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, उड़ीसा से ममता मोहन्ता और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। असम से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।  

PC: flipkart

रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा सांसद बनना तय
राजस्थान से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा सांसद बनना तय है। राजस्थान की विधानसभा में भाजपा के पास बहुमत है। कुल 200 सीटों में से भाजपा के पास 114  विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के विधायकों की संख्या 66 ही है। भारत आदिवासी पार्टी के 3, बहुजन समाज पार्टी के 2, राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक है राजस्थान में है। वहीं आठ निर्दलीय विधायक अभी मौजूद है। इनके अलावा 6 सीटों पर उप चुनाव होना है।

PC:  livehindustan

जयपुर पहुंच चुके हैं रवनीत सिंह बिट्टू
राजस्थान की ये राज्य सभा सीट कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल के लोकसभा में जाने से खाली हुई है। कांग्रेस ने इस सीट के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है। राज्यसभा चुनाव में नामांकन के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मदवार रवनीत सिंह बिट्टू राजधानी जयपुर आ चुके हैं। वह आज अपना नामांकन करवाने वाले हैं। रवनीत सिंह बिट्ट ने जयपुर पहुंचकर सीएम भजनलाल शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात की। 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें