जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को उनकी जयंती पर नमन किया है। राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि ‘भारत रत्न’ स्व. श्री राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूँ।
प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में उन्होंने दूरदर्शी सोच और प्रगतिशील विचारों के माध्यम से देश को आधुनिक दृष्टि दी और भारत को 21वीं सदी की सोच से जोड़ा। लोकतंत्र में अपनी गहरी आस्था और सशक्तिकरण की भावना को साकार करते हुए उन्होंने पंचायती राज को मजबूत किया तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण का सक्रिय भागीदार बनाया। आने वाली पीढिय़ों के लिए उन्होंने प्रगति के नए मार्ग खोले और आज के भारत में भी उनके विचारों व कार्यों की अमिट छाप स्पष्ट दिखाई देती है। उनकी सोच और योगदान देश के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।
राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच, नई दिशा और तकनीकी क्रांति का उपहार दिया: जूली
वहीं राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री, दूरदर्शी सोच के धनी, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। राजीव जी ने देश को आधुनिक सोच, नई दिशा और तकनीकी क्रांति का उपहार दिया। उनकी दूरदृष्टि के कारण ही आज भारत दुनिया में आईटी सुपरपावर के रूप में खड़ा है।
मतदान की आयु 18 वर्ष करना हो या गांवों के लिए पंचायती राज व्यवस्था लागू करना स्वर्गीय राजीव गांधी ने लोकतंत्र को मज़बूत करने वाले ऐतिहासिक कदम उठाए। सूचना क्रांति के प्रवर्तक, लोकतंत्र को मजबूती देने वाले और सद्भावना के पुजारी इस महान पुरोधा को उनकी जयंती ‘सद्भावना दिवस’ पर कोटि कोटि नमन।
PC: indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें