फिल्म Coolie के लिए रजनीकांत को मिले हैं 200 करोड़ रुपए, आमिर खान की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कूली 14 अगस्त यानी कल रिलीज होगी। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत ऋतिक रोशन की वॉर 2 से होगी।

फिल्म Coolie के लिए रजनीकांत को मिले हैं 200 करोड़ रुपए, आमिर खान की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कूली 14 अगस्त यानी कल रिलीज होगी। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत ऋतिक रोशन की वॉर 2 से होगी। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि फिल्म कुली के लिए किस कलाकार ने कितनी मोटी फीस वसूली है।

खबरों के अनुसार, रजनीकांत ने फिल्म के लिए 200 करोड़ रुपए की फीस ली है। इस फिल्म में बॉलीवुड के स्टार अभिनेता आमिर खान का भी अभिनय देखने को मिलेगा। कूली में आमिर खान एक महत्वपूर्ण कैमियो रोल में दिखाई देंगे। इस रोल के लिए आमिर खान ने 20 करोड़ रुपए की फीस वसूली है।

हालांकि ये भी दावा किया जा रहा है कि आमिर खान ने रजनीकांत के प्रति सम्मान दिखाते हुए इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं वसूली है। यदि उन्होंने 20 करोड़ रुपए लिए, तो यह उनके 6-15 मिनट के रोल के लिए एक बड़ी राशि होगी। वहीं तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन को विलेन रोल के लिए 10 करोड़ रुपए मिले हैं।  श्रुति हासन को 4 करोड़ और पूजा हेगड़े को एक स्पेशल डांस नंबर के लिए 3 करोड़ रुपए का वेतन मिला है। 

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें