Rajasthan: महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गांव में, वीडियों बनाते रहे परिजन, प्रेमी के संग जाने का है आरोप

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले के एक गांव का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से  वायरल हो रहा है।

Rajasthan:  महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गांव में, वीडियों बनाते रहे परिजन, प्रेमी के संग जाने का है आरोप

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले के एक गांव का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से  वायरल हो रहा है। जिसमें एक गर्भवती महिला को निर्वस्त्र करने के बाद गांव में घुमाया जा रहा है। वीडियो में महिला के कपड़े उतारे जा रहे है। वहीं महिला रोते हुई नजर आ रही है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला को उसके पति और परिवार के लोगों द्वारा ही निर्वस्त्र किया गया और उसके साथ मारपीट की गई है। इधर मामला सामने आने के बाद प्रतापगढ़ एसपी गांव में पहुंचे हैं और मामले में संज्ञान लिया है। दरअसल, मामला प्रतापगढ़ जिले के धरियावद कस्बे के पहाड़ा गांव का है और चार दिन पुराना बताया जा रहा है।

खबरों की माने तो महिला की एक साल पहले शादी हुई थी। उसका पास के गांव के रहने वाले युवक के साथ प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा था। महिला गर्भवती भी है, चार दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी, जब परिवार को इसकी जानकारी हुई तो परिवार के लोगों ने महिला का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद गर्भवती महिला को गांव लाया गया। पति ने महिला को निर्वस्त्र किया इसमें महिला के माता-पिता और परिवार के अन्य लोग भी शामिल रहे। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। 

pc-aaj tak