Rajasthan: वासुदेव देवनानी को लेकर वसुंधरा ने क्यों कही ये बड़ी बात, कहा- हमे आप पर हैं भरोसा....

राजस्थान की विधानसभा को उसका नया अध्यक्ष मिल गया है और वो है अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी

Rajasthan: वासुदेव देवनानी को लेकर वसुंधरा ने क्यों कही ये बड़ी बात, कहा- हमे आप पर हैं भरोसा....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की विधानसभा को उसका नया अध्यक्ष मिल गया है और वो है अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी। जी हां देवनानी का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है और पक्ष के साथ मिलकर विपक्ष ने भी उन्हें खूब बधाईयां दी है। बता दें की सीएम और दोनों डिप्टी सीएम का नाम जिस दिन तय हुआ था उसी दि नही देवनानी का नाम तय हो गया था।

इधर गुरूवार को जैसे ही देवनानी अध्यक्ष बने तो उन्हें खूब बधाईयां भी मिल ने लगी। ऐसे में  सदन में बीजेपी की विधायक और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। वसुंधरा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आप जैसे अनुभवी, ईमानदारी और कर्मठ सदस्य को इस सदन के सर्वाेच्च पद पर आसीन होने का अवसर मिला है।

इसके बाद वसुंधरा ने कहा, विधानसभा अध्यक्ष पद पर आप निर्विरोध निर्वाचित हुए, मैं सभी की ओऱ से आपको शुभकामनाएं देती हूं। यह विधायक के रूप में आपकी लगातार पांचवी जीत है। हमलोग एकसाथ कई दिनों के लिए सदन में बैठे हैं। यह हमारा सौभाग्य है हम सबको भरोसा है कि आने वाले समय न्यायोचित कार्यवाही देखेंगे। हमें भरोसा है कि हम सबको ध्यान में रखकर हमें अपनी बात कहने का मौका देंगे। 

pc- twitter.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।