Rajasthan: कौन है भजनलाल के मंत्री को हराने वाले रुपिन्द्र सिंह कुन्नर? जान ले आप भी उनके बारे में

Rajasthan: कौन है भजनलाल के मंत्री को हराने वाले रुपिन्द्र सिंह कुन्नर? जान ले आप भी उनके बारे में

Rajasthan:  कौन है भजनलाल के मंत्री को हराने वाले रुपिन्द्र सिंह कुन्नर? जान ले आप भी उनके बारे में

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक महीने पहले हुए विधानसभा चुनावों के बाद पहली बार उपचुनाव हुए और पहले ही चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। जी हां सरकार में बिना चुनाव जीते मंत्री बने सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को कांग्रेस के कांग्रेस उम्मीदवार रुपिन्द्र सिंह कुन्नर ने चुनाव हरा दिया। बता दें की विधानसभा चुनाव में करनपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुनर के निधन के कारण यहा वोटिंग स्थगित कर दी गई थी।

इसके बाद 5 जनवरी को इस सीट पर वोट डाले गए और 8 जनवरी को नतीजे आए। इस सीट पर रुपिन्द्र सिंह कुन्नर ने सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को हराया।

कौन हैं रुपिंदर सिंह कुन्नर
बता दें की रुपिन्द्र सिंह कुन्नर कांग्रेस के पूर्व नेता गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे हैं। गुरमीत सिंह कुन्नर का विधानसभा चुनाव के दौरान निधन हो गया था। ऐसे में करनपुर सीट पर रुपिन्द्र सिंह कुन्नर को टिकट दिया गया था। गुरमीत सिंह 3 बार विधायक रहे थे और राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री भी रहे। अब उनके बेट रूपिन्द्र सिंह गंगानगर जिले के तहसील पदमपुर स्थित गांव 25 बीबी के रहने वाले हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक रुपिन्द्र सिंह की पढ़ाई 12वीं क्लास तक हुई है। रुपिन्द्र सिंह के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

pc-  patrika

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।