जयपुर। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आज सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में एक दिवसीय दौरे के दौरान राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।
इस दौरान भजनलाल सरकार के मंत्री ने दो-टूक लहजे में बोल दिया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को सुनिश्चित किए बिना राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कराना किसी भी सूरत में संभव नहीं है। निकाय और पंचायत चुनावों की संभावित देरी को लेकर राजनीतिक गलियारों की गरमागरमी के बीच झाबर सिंह खर्रा ने ये बड़ा बयान दिया है।
खबरों के अनुसार, लक्ष्मणगढ़ के रामलीला मैदान में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एकता पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद मंत्री खर्रा ने चुनावों की देरी की वास्तविक वजहों को स्पष्ट रूप से सामने रखा। उन्होंने बताया कि राज्य पिछड़ा आयोग को पिछड़ा वर्ग की आबादी के आंकड़े जुटाने का कार्य पूरा करना है।
ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए ये प्रक्रिया जरूरी है। वहीं मतदाता सूची का अंतिम रूप तैयार होना बाकी है। उन्होंने बोल दिया कि इन सभी प्रक्रियाओं के बाद ही नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव एक साथ करवाए जाएंगे।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें