Rajasthan Weather: राजस्थान में नहीं कम हो रहा सर्दी का कहर, IMD ने 19 जिलों के लिए जारी किया कोहरे का अलर्ट

राजस्थान में ठंड का कहर जारी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरे की चादर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार को बीकानेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में घना कोहरा और शीत दिवस दर्ज किया गया। अगले 2-3 दिनों में  सर्दी और बढ़ सकती है और घना कोहरा रहने की संभावना है। शनिवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

शुक्रवार को तापमान में आई गिरावट

शुक्रवार को राज्य के कई प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। जयपुर में शनिवार की सुबह का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा रहा जिस से तापमान में और गिरावट आई। बीकानेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में कोहरा बेहद ही ज्यादा था। इसके अलावा अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सिरोही में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अन्य शहरों की बात करें तो अजमेर में तापमान 6.9 डिग्री, सीकर में 4.0 डिग्री, अलवर में 7.5 डिग्री,  पिलानी में 6.4 डिग्री, जालौर में 6.8 डिग्री और माउंट आबू में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

19 जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के 19 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें हनुमानगढ़, बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर, झुंझुनू, चूरू, सीकर, नागौर,पाली, , जोधपुर, जालौर, टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा और भरतपुर जिले शामिल हैं।

आने वाले दिनों का मौसम
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें