Rajasthan weather update: चार जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट, कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

जयपुर। भारी बारिश का कहर झेल रहे राजस्थान के लोगों को अब कुछ दिनों तक राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर कमजोर पडऩे की संभावना है। पूर्वी हवाओं की गति सामान्य से कमजोर होने के कारण ऐसा होने की उम्मीद है।

Rajasthan weather update: चार जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट, कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

जयपुर। भारी बारिश का कहर झेल रहे राजस्थान के लोगों को अब कुछ दिनों तक राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर कमजोर पडऩे की संभावना है। पूर्वी हवाओं की गति सामान्य से कमजोर होने के कारण ऐसा होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए झालावाड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते आज टोंक और बूंदी जिले के स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में केवल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।  मंगलवार को अलवर, जोधपुर, सीकर, जैसलमेर और कोटपूतली-बहरोड़ में कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं तेज बरसात देखने को मिली है। बांसवाड़ा के भंगड़ा में हुई 6 इंच बरसात से लोगों को कई प्रकार की परेशारियों का सामना करना पड़ा है। 

सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 38.0 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड
मौसम विभाग की ओर से प्ररेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं राजधानी जयपुर में 31.8 डिग्री, सीकर में 33.5 डिग्री, कोटा में 30.3 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 32.2 डिग्री, बाड़मेर में 34.8 डिग्री, अजमेर में 31.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 31.2, जैसलमेर में 38.0 डिग्री, जोधपुर में 32.4 डिग्री, बीकानेर में 34.6 डिग्री, चूरू में 32.8 डिग्री, श्री गंगानगर में 31.2 डिग्री, नागौर में 34.5 डिग्री, डूंगरपुर में 30.5 में डिग्री, जालौर में 31.7 डिग्री, सिरोही में 26.4 डिग्री, करौली में 31.9 डिग्री और दौसा में 30.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें