Rajasthan Weather Update: प्रदेश में मौसम ढाएगा डबल कहर, तेज ठंड के बीच होगी बारिश

इंटरनेट डेस्क। उत्तरी-पश्चिमी हवा के प्रभाव से राजस्थान में इन दिनों लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। आगामी समय में बारिश की संभावना ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। इससे प्रदेश में ठंड का कहर तेज होगा।

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में मौसम ढाएगा डबल कहर, तेज ठंड के बीच होगी बारिश

इंटरनेट डेस्क। उत्तरी-पश्चिमी हवा के प्रभाव से राजस्थान में इन दिनों लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। आगामी समय में बारिश की संभावना ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। इससे प्रदेश में ठंड का कहर तेज होगा। प्रदेश में  न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी है। माउंट आबू में तेज सर्दी के चकते गाड़ियों की छत ओर घर पर हल्की बर्फ  देखने को मिली रही है।

मौसम विभाग की ओर से आगामी 24 घंटे बाद  प्रदेश में कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग की ओर से प्रदेश के जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27-28 नवंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। कल जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में ओर 28 नवंबर को उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार, मंगलवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। वहीं मंगलवार को राजधानी जयपुर में 13.2 डिग्री, पिलानी में 8.2 डिग्री, कोटा में 14.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 13.5 डिग्री, बाड़मेर में 15.8 डिग्री, जैसलमेर में 14.5 डिग्री, जोधपुर में 14.8 डिग्री, बीकानेर में 13.4 डिग्री, चूरू में 6.8 डिग्री, श्री गंगानगर में 9.3 डिग्री, अजमेर में 12.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 13.6 डिग्री, अलवर में 8.5 डिग्री, नागौर में 6.9 डिग्री, जालौर में 13.6 डिग्री, सिरोही में 15.4 डिग्री, करोली में 8.4 डिग्री, दौसा में 7.8 डिग्री और झुंझुनूं में 8.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है।

PC: indiatv  
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें