Rajasthan weather update: तीन दिन प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम, जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच जल्द ही राहत की बूंदाबांदी होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, मई महीने के पहले तीन प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई से एक बार फिर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, 4 मई को भरतपुर, जयपुर, बीकानेर संभाग में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। वहीं पांच मई को बीकानेर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर और जयपुर संभाग में चित्रकूट बारिश होने की मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है। 

तापमान में देखने को मिला रहा है लगातार उतार-चढ़ाव 
राजस्थान में इन दिनों लोगों तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादलों का आवागमन नजर आ रहा है। गत महीने में प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि आए दिन नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस महीने में कई जगहों पर बारिश-ओलावृष्टि के कारण तापमान सामान्य से काफी नीचे भी रिकॉर्ड किया गया। 

इन संभागों में सामान्य कम रहा तापमान
अभी प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। जोधपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। इस प्रकार का मौसम कोटा-उदयपुर में भी देखने को मिला। बाड़मेर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। आगामी समय में लोगों को गर्मी राहत मिलने की उम्मीद है। 

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें