Rajasthan weather update: आगामी एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा मौसम, जारी हुआ है ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। कुछ हिस्सों में हल्के बादलों की आवाजाही से उत्तरी हवा की रफ्तार कमजोर होने से राजस्थान में ठंड का प्रभाव कम हुआ है। इस कारण न्यूनतम और अधिकतम  तापमान में बढ़ोतरी होने से सर्दी कम हो गई है।  मौसम विभाग की ओर से सोमवार को केवल अलवर, जैसलमेर और नागौर जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट  देखने को मिली है।

वहीं अजमेर, जयपुर, पिलानी, सीकर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, श्री गंगानगर, जालौर, सिरोही, फतेहपुर, करौली और झुंझुनूं जिलों के न्यूनतम तापमान में इजाफा होने से सर्दी का प्रभाव कम हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आगामी एक-दो दिन इसी तरह का तापमान रहने और राज्य में कोल्ड-वेव से राहत रहने की संभावना जताई  गई है। प्रदेश में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सर्दी कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

जयपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की ओर से सोमवार को  राजधानी जयपुर में 11.8 डिग्री, पिलानी में 8.3 डिग्री, सीकर में 8.0 डिग्री, कोटा में 9.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.0 डिग्री, चूरू में 6.8 डिग्री, अजमेर में 10.2 डिग्री, अलवर में 6.8, श्री गंगानगर में 9.0 डिग्री, नागौर में 5.0 डिग्री, जालौर में 11.7 डिग्री, सिरोही में 8.6 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 4.4 डिग्री, करौली में 7.6 डिग्री, बाड़मेर में 13.9 डिग्री, जैसलमेर में 13.4 डिग्री, जोधपुर में 12.5 डिग्री, बीकानेर में 10.6 डिग्री, दौसा में 6.9 डिग्री और झुंझुनूं में 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें