इंटरनेट डेस्क। नौतपा में लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ता है, लेकिन इस बार लोगों के साथ ऐसा नहीं होगा। इस बात के संकेत मौसम विभाग की ओर से दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज से 7 जून तक प्रदेश में मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से 29 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ आंधी चलने और हल्की/मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
इस संबंध में मौसम विभाग की ओर से कोटा, बूंदी, बारां, टोंक, सवाई माधोपुर, धौलपुर,उदयपुर, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा,अलवर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और जालौर के लिए बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है।
सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड
आंधी और बारिश के कारण जयपुर सहित कई जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.2 डिग्री, फलौदी में 43.3 और जोधपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान अंता बारां में 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
जयपुर में इतना रहा है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी जयपुर में 39.0 डिग्री, सीकर में 39.5 डिग्री, कोटा में 43.2 डिग्री, अजमेर में 40.3 डिग्री, अलवर 34.6 डिग्री, बीकानेर में 40.7 डिग्री, चूरू में 38.5 डिग्री और श्री गंगानगर में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया है। प्रदेश के कई जिलों को अभी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें