Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला प्रदेश का मौसम, जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। कड़ाके की ठंड के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान में फिर से मौसम बदल गया है। इसके प्रभाव से जोधपुर, जैसलमेर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में हल्के बादल छाए रहे, हालांकि बारिश की स्थिति नहीं बनी।

 बादल छाने और पश्चिमी हवाएं चलने से उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं का प्रभाव प्रदेश में कम हुआ है। इससे लोगों को  प्रदेश के कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। इससे कई जिलों में तापमान में इजाफा भी हुआ है। मौसम विभाग की ओर से कुछ दिन लोगों को ठंड से हल्की राहत मिल सकती है। आगामी दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव जारी रहेगा। वहीं प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे शेखावाटी, बीकानेर और जयपुर संभाग में पिछले दिनों से जारी शीतलहर का प्रभाव कम होगा।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस इजाफा हो सकता है। शेखावाटी क्षेत्र में अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। वहीं अधिकांश अन्य जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।  रविवार को सबसे अधिक तापमान जोधपुर में 32.3 डिग्री सेल्सियस और सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान मात्र 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से रविवार को राजधानी जयपुर में 9.0 डिग्री, पिलानी में 7.6 डिग्री, सीकर में 6.8 डिग्री, कोटा में 9.7 डिग्री,  चूरू में 6.3 डिग्री, श्री गंगानगर में 8.5 डिग्री, जालौर में 8.8 डिग्री, सिरोही में 7.3 डिग्री, अजमेर में 8.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.6 डिग्री, अलवर में 10.6 करौली में 6.4 डिग्री, दौसा में 6.0 डिग्री और झुंझुनूं में 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:  navbharattimes 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें