इंटरनेट डेस्क। एक नए पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही ठंडी हवाओं के मिलन ने राजस्थान में मौसम को पूरी तरह से बदल दिया है। भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। इससे तापमान में गिरावट आई है। इस प्रकार से तपती धूप और झुलसाने वाली लू से परेशान लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलेगी। आगामी दो दिनों में तापमान में 1°C से 2°C तक की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग की ओर से 1 मई से 14 मई तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
मौससम विभाग की ओर से 2 से 4 मई के बीच जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सीकर और झुंझुनूं जैसे जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। विभाग ने इस सभी जिलों में बिजली कड़कने के साथ-साथ तेज मेघगर्जन की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में आए बदलाव के कारण 2-3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास (40 से 42 डिग्री) दर्ज हुआ है।
सामान्य से अधिक हो सकती बारिश
आगामी 4-5 दिन एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दोपहर बाद मेघगर्जन, तेज आंधी व कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मई माह के पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान राज्य में बारिश सामान्य से अधिक हो सकती है। वही न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें