Rajasthan Weather Update: बदलेगा प्रदेश का मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत, जारी हुआ है बारिश का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। भीषण गर्मी के बीच आज राजस्थान के मौसम में बदलाव होने वाला है।

Rajasthan Weather Update: बदलेगा प्रदेश का मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत, जारी हुआ है बारिश का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। भीषण गर्मी के बीच आज राजस्थान के मौसम में बदलाव होने वाला है। इस बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।  एक नए सक्रिय मौसम तंत्र के कारण प्रदेश के कुछ पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में आज मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इसके कारण दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू होने के बाद हल्की बारिश  हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में अभी तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। लोगों का दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के जयपुर भरतपुर अजमेर और कोटा संभाग के कई जिलों में मौसम बदलने देखने को मिल सकता है। राजधानी जयपुर और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते है। इस दौरान धूल भरी हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरी राजस्थान में बीकानेर और हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

मौसम के अनुसार, 24 और 25 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियों में इजाफा हो सकता है। इससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

प्रदेश के पश्चिमी भागों में पड़ेगी भीषण गर्मी
दूसरी और प्रदेश के पश्चिमी भागों में लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी हिस्सों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पारा ऊंचे स्तर पर रहने की आशंका है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें