Rajasthan Weather Update: प्रदेश के लोगों के लिए भारी रहेंगे दो दिन! जारी हो चुका है अब ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। मौसम के हिसाब से आगामी दो दिन राजस्थान के लोगों के लिए भारी साबित हो सकते हैं।

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के लोगों के लिए भारी रहेंगे दो दिन! जारी हो चुका है अब ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। मौसम के हिसाब से आगामी दो दिन राजस्थान के लोगों के लिए भारी साबित हो सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से  पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज और कल राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव आज ही देखने को मिल सकता है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, जयपुर सहित कई जिलों में नए वेदर सिस्टम का असर सुबह से दिखाई दे रहा है। जयपुर में हल्की बारिश का दौर शुरू हो चुका है। 

मौसम विभाग की ओर से आज के लिए जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर, दौसा, जयपुर, बीकानेर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने  इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इनके लिए जारी हुआ है येलो अलर्ट

वहीं मौसम विभाग की ओर से हनुमानगढ़, बाड़मेर, चूरू, टोंक, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, अजमेर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सीकर, बूंदी, भीलवाड़ा, कोटा, सवाईमाधोपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  विभाग के अनुसार, इन सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 

इन दिन से प्रदेश के लोगों को मिल सकती है बारिश से राहत
9 अप्रैल से लोगों को बारिश से  राहत मिलने की संभावना है। विभाग के अनुसार, इस दिन से  अगले 3-4 दिनों तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अभी लोगों को बारिश के कारण भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। 

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें