Rajasthan weather update: प्रदेश में बढ़ रहा है ठंड का प्रभाव, दीपावली तक ऐसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बारिश के थमने के बाद सर्दी का प्रभाव बढ़ने लगा है। उत्तरी सर्द हवाओं का प्रभाव बढ़ने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। प्रदेश में लगातार रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।

Rajasthan weather update: प्रदेश में बढ़ रहा है ठंड का प्रभाव, दीपावली तक ऐसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बारिश के थमने के बाद सर्दी का प्रभाव बढ़ने लगा है। उत्तरी सर्द हवाओं का प्रभाव बढ़ने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। प्रदेश में लगातार रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग की ओर से दीपों के त्याहोर दीपावली तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ  रहने की संभावना जताई है।

उत्तर भारत में अगले एक सप्ताह तक कोई भी मौसमी गतिविधि नहीं होने से प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा। हालांक बाड़मेर में लोगों को अभी भी गर्मी का प्रभाव झेलना पड़ रहा है। यहां पर मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं सबसे कम तापमान  13. 7 डिग्री सेल्सियस सीकर में दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक रात के तापमान में लगातार गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी। हालांकि, दिन में हल्की गर्मी बनी रहने की संभावना है। इस माह के अंत तक पूरी सर्दी का असर शुरू हो जाएगा।

PC: navbharattimes 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें