Rajasthan Weather Update: 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, इन जिलों के लिए है अलर्ट, जारी हुई ये एडवाइजरी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है।

Rajasthan Weather Update: 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, इन जिलों के लिए है अलर्ट, जारी हुई ये एडवाइजरी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। प्रदेश में आगामी दिनों में और ज्यादा भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के जिलों में गर्मी चरम पर पहुंचने की संभावना है। रविवार को चूरू और बीकानेर में 42 डिग्री से ऊपर तापमान  रिकॉर्ड किया गया है। वहीं कोटा, पिलानी, जोधपुर और फलोदी में भी 41 डिग्री के आसपास पारा रहा। राजधानी जयपुर अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल राज्य के कई जिलों में लू  चलने की संभावना है।  मौसम विभाग की ओर से जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, झुंझुनू, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक समेत पूर्वी राजस्थान के जिलों में उष्ण लहर की चेतावनी जारी की गइ्र है है। प्रदेश के इस सभी जिलों में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रह सकता है। प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

जारी हो चुकी है ये एडवाइजरी
प्रदश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर के अंदर रहने की सलाह दी है। वहीं खेतों में काम करने वाले किसानों को भी दोपहर की तेज धूप से बचने की सलाह दी गई है।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने और छाता या टोपी का इस्तेमाल करने की सलाह लोगों को दी गई है।

PC: zeenews.india

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें