इंटरनेट डेस्क। वेस्टर्न डिस्टरबेंस से राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। अब लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। लोगों को धूप अच्छी लग रही है। प्रदेश के अधिकाश शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट और अधिकतम-न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने से सर्दी का प्रभाव बढ़ा है।
दोनों तापमानों के बीच केवल 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से कल से राजस्थान में कोल्ड-वेव चलने और न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट आने का अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से प्रदेश के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। कोहरे के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को सर्दी से बचने के लिए पर्याप्त उपाय कर लेने चाहिए। राजधानी जयपुर में आज भी ठंड का प्रभाव तेज है। मौसम विभाग की ओर से सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तोडगढ में 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
राजधानी जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजधानी जयपुर में 11.8 डिग्री, सीकर में 10.0 डिग्री, कोटा में 14.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 13.4 डिग्री, बाड़मेर में 9.8 डिग्री, अजमेर में 9.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 13.8 डिग्री, अलवर में 10.0 डिग्री, जोधपुर में 11.8 डिग्री, फलोदी में 10.6 डिग्री, बीकानेर में 7.8 डिग्री, चूरू में 11.8 डिग्री और श्री गंगानगर में 12.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया है।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें