Rajasthan weather update: तापमान में तेजी से हो रही है गिरावट, सात शहरों में 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे हुआ रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। तापमान में तेजी से गिरावट आने के कारण राजस्थान में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। आज आधे से ज्यादा प्रदेश में सर्दी का असर तेज हो गया है।

Rajasthan weather update: तापमान में तेजी से हो रही है गिरावट, सात शहरों में 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे हुआ रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। तापमान में तेजी से गिरावट आने के कारण राजस्थान में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। आज आधे से ज्यादा प्रदेश में सर्दी का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को 4.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान  में गिरावट आई है। वही आज 2.7 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ चुकी है। मौसम विभाग की ओर से आगामी समय में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग के अनुसार, आगामी दो दिन में सर्दी का प्रकोप और बढ़ने वाला है।

सर्दी का सबसे ज्यादा असर शेखावाटी क्षेत्र के सीकर जिले  देखने को मिल रहा है। सीकर के फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया। वहां का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। सीकर शहर का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नागौर और बीकानेर में भी सर्दी का प्रकोप  बढ़ गया है। आज नागौर का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री और बीकानेर के लूणकरणसर का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सीकर और नागौर में ओस की बूंदें घास के पत्तों पर देखने को मिली।

16 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा
मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 16 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। इनमें से 7 शहर ऐसे थे जहां का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग ने फतेहपुर, सीकर, नागौर, लूणकरणसर, चूरू, दौसा और पिलानी  में 5 डिग्री से कम तापमान और अलवर, करौली, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, वनस्थली, सिरोही, जयपुर, अजमेर और अंता बारां में 10 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: rajasthan.ndtv file pic
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें