Rajasthan Weather Update: 39 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, पांच दिनों के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से गर्मी लोगों को सताने गली है। बारिश पर ब्रेक लगने के बाद प्रदेश में अब लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। गत 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा।

Rajasthan Weather Update: 39 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, पांच दिनों के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से गर्मी लोगों को सताने गली है। बारिश पर ब्रेक लगने के बाद प्रदेश में अब लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। गत 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान  तापमान में 2 से 4 डिग्री तक का इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार जा चुका है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.6 डिग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री के मध्य रिकॉर्ड हुआ है। अगले एक सप्ताह प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की  संभावना है।  मौसम विभाग की ओर से आगामी 4-5 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री  तक इजाफा होने की संभावना है। 

जयपुर में अध‍िकतम तापमान 36.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और न्‍यूनतम तापमान 24.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज हुआ है। जयपुर में आज भी तेज धूप  के कारण लाेगों को गर्मी का कहर झेलना होगा। वहीं इसके  आसपास ज‍िलों में आसमान साफ रहेगा और धूप रहेगी। मौसम विभाग की ओर से अजमेर का अध‍िकतम तापमान 35.4 ड‍िग्री, न्‍यूनतम तापमान 22.5 ड‍िग्री, वनस्‍थली अधिकतम 36.5 और न्‍यूनतम तापमान 20.5 ड‍िग्री और अलवर का अध‍िकतम तापमान 35.5 और न्‍यूनतम तापमान 20.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस रिकॉर्ड किया गया है।

लोगों को आगामी दिनों में झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी
 राजस्थान में आगामी दिनों में लोगों का भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा। इसके लिए लोगों को अभी से सतर्क हो जाना चाहिए। वैसे इस बार अप्रैल माह में गर्मी लोगों के लिए ज्यादा परेशानी का कारण नहीं बनी है।  बारिश के कारण इस महीने में लोगों का गर्मी से बचाव हुआ है। 

PC: aajtak