इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के लोगों को इन दिनों भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। अप्रैल माह में ही प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने लगी है। हालांकि गर्मी का कहर झेल रहे प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर भी आई है। खबर है गुरुवार से भरतपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग के 14 जिलों में बादल छाने, आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।
राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। बाड़मेर में मंगलवार को तापमान ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जैसलमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी जयपुर में भी गर्मी लोगों पर कहर ढा रही है। यहां पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पश्चिमी राजस्थान में तेज धूप और हीटवेव के कारण 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ है। मौसम विभाग ने बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। जैसलमेर में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
दो जिलों मे लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से आज भी दो जिलों मे लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विभाग की ओर से प्रदेश के 20 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी हुआ है। गत 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। वहीं सीकर और चूरू-बीकानेर की बॉर्डर के आसपास मंगलवार शाम को राहत की बारिश हुई। सीकर में मंगलवार शाम हल्की बारिश हुई और आंधी चलने से लोगों को गमी से राहत मिली है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें