Rajasthan Weather Update: 6 मई तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं का बरपेगा कहर! जयपुर सहित इन जिलों के लिए जारी हुआ है अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। कहीं पर भीषण गर्मी पड़ रही तो कहीं पर आंधी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है।

Rajasthan Weather Update:  6 मई तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं का बरपेगा कहर! जयपुर सहित इन जिलों के लिए जारी हुआ है अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। कहीं पर भीषण गर्मी पड़ रही तो कहीं पर आंधी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। अब मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार,. प्रदेश के कई हिस्सों में 6 मई तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं का कहर देखने को मिल सकता है। इस संबंध में विभाग की ओर से राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलौदी और श्रीगंगानगर में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के इस अलर्ट से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को अपनी फसलों के खराब होने की चिंता सता रही है।

पिछले दिनों कुछ जिलों में हुई ओलावृष्टि और बारिश के बाद कारण तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दूसरी और बाड़मेर में अभी लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। यहां तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया है। कई जिलों में तापमान अभी भी 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.।

तापमान में आ सकती है गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 4-5 दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसके प्रभाव से फिर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को लू से राहत मिल सकती है।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें