इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आया है। इसके कारण राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग की ओर से आज भी 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। राजधानी जयपुर सहित दौसा, अलवर के कई क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है।
दूसरी और प्रदेश के कई जिलों में अभी लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। पिछले 48 घंटों के आंकड़ों में पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिला है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान से ऊपर बना हुआ है। यहां पर 46.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बाड़मेर 46 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पूर्वी राजस्थान में वनस्थली और कोटा में पारा 45.7 डिग्री तक जा चुका है।
जयपुर में 43.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ तापमान
राजधानी जयपुर में लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। यहां पर अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पिलानी, चित्तौड़गढ़ और फलौदी जैसे इलाकों में भी तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ है। न्यूनतम तापमान भी कई शहरों में 25 से 31 डिग्री के बीच रहने से रात में राहत नहीं मिल रही है। इस प्रकार राजस्थान में लोगों को अभी मौसम की दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। कहीं पर भीषण गर्मी ता कहीं पर बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
PC: shekhawatilive