Rajasthan weather update: आज से आंधी की गतिविधियां होंगी कम, अब जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। प्रदेश में कही पर लोगों को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ रहा है तो कही पर भीषण गर्मी का कहर भी झेलना पड़ रहा है। मंगलवार का प्रदेश में कई जिलों में बारिश हुई। इस संबंध में मौसम विभाग की ओर अलर्ट भी जारी किया गया था। 

मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। आज बीकानेर, उदयपुर, कोटा संभाग में दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन दर्ज होने की उम्मीद है। हालांकि आज से आंधी की गतिविधियां कम होंगी। बारिश के कारण लोगों भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में भी कमी आई है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार से राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में 2-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 

हीटवेव या लू चलने की प्रबल संभावना
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, आज और कल जोधपुर, बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज हो सकता है। यहां पर हीटवेव या लू चलने की प्रबल संभावना है। वहीं मौसम विभाग की ओर से 17-18 मई को पश्चिमी राजस्थान में तीव्र हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है। 

गर्मी से बचने के लिए ऐसा करें लोग
आगामी दिनों में लोगों को प्रदेश में तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लोगों को गर्मी के इस मौसम में बेवजह घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। गर्मी के कारण लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें