Rajasthan Weather update: होली और धुलंडी पर पड़ेगी भीषण गर्मी, जारी हुआ है ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। सर्दी की विदाई के बाद अब राजस्थान में अभी से लोगों को गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं।

Rajasthan Weather update:  होली और धुलंडी पर पड़ेगी भीषण गर्मी, जारी हुआ है ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। सर्दी की विदाई के बाद अब राजस्थान में अभी से लोगों को गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। अभी से प्रदेश में इतनी गर्मी पड़ने लगी है कि दोपहर में लोग घर से निकलने से पहले सोचने को मजबूर हो रहे हैं। प्रदेश के 28 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा चुका है।

प्रदेश के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री ऊपर रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आगामी एक सप्ताह के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने तथा न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक इजाफा होने की संभावना है। यानी होली और धुलंडी पर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। विभाग की आर से रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के तीसरे सप्ताह तक राजस्थान के कई शहरों में हीटवेव यानी लू का दौर शुरू हो सकता है।  मार्च के पहले सप्ताह में अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस प्रकार इस माह सामान्य से अधिक गर्मी पड़ सकती है।  

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ अधिकतम

मौसम विभाग की ओर से रविवार को राजधानी जयपुर में 32.0 डिग्री, पिलानी में 32.6 डिग्री, सीकर में 30.0 डिग्री, कोटा में 33.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 34.6 डिग्री, बाड़मेर में 36.5 डिग्री, श्रीगंगानगर में 32.7 डिग्री, नागौर में 33.2 डिग्री, डूंगरपुर में 32.6 डिग्री, जालौर में 33.4 डिग्री, जैसलमेर में 32.4 डिग्री, जोधपुर में 34.2 डिग्री, बीकानेर में 34.6 डिग्री, चूरू में 34.1 डिग्री, सिरोही में 25.4 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 35.3 डिग्री, करौली में 32.3 डिग्री, दौसा में 32.4 डिग्री और झुंझुनूं में 32.1,भरतपुर डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: patrika