Rajasthan weather update: प्रदेश में शुरू हो चुकी है प्री मानसून की बारिश, अब जारी हुआ है ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में प्री मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। इसी कारण सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। जल्द ही प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है।

Rajasthan weather update: प्रदेश में शुरू हो चुकी है प्री मानसून की बारिश, अब जारी हुआ है ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में प्री मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। इसी कारण सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। जल्द ही प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है।

प्रदेश के मौसम में आए इस बदलाव के कारण मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभागों के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया किया गया है।

आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में प्री-मानसूनी गतिविधियों में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 जून के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने और शेष जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग में आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 21 जून से पूर्वी राजस्थान में बारिश की तीव्रता व क्षेत्र में और इजाफा होगा।  21-22 जून को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड हुआ है। 

राजधानी जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
वहीं मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर में जयपुर में 35.9 डिग्री, सीकर में 35.0 डिग्री, कोटा में 33.0 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 34.5 डिग्री, अजमेर में 36.6 डिग्री, अलवर 33.0 डिग्री, जैसलमेर में 38.7 डिग्री, जोधपुर में 35.1 डिग्री, बीकानेर में 36.8 डिग्री, चूरू में 39.0 डिग्री, श्री गंगानगर में 35.8 डिग्री और माउंट आबू में 25.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया है। 

PC:  bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें