Rajasthan Weather Update: प्रदेश के इन भागों में है बारिश की संभावना, सात जिलों के लिए जारी हुआ उष्ण लहर का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। भीषण गर्मी के बीच राजस्थान के लोगों के अच्छी खबर है। खबर ये है कि आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के इन भागों में है बारिश की संभावना, सात जिलों के लिए जारी हुआ उष्ण लहर का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। भीषण गर्मी के बीच राजस्थान के लोगों के अच्छी खबर है। खबर ये है कि आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ का असर आज सुबह से ही नजर आने लगा।  कोटा में सुबह-सुबह मौसम बदल चुका है।

मौसम विभाग की ओर से आज उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन व कहीं-कहीं आंधी चलने के साथ ही हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। इससे आज तापमान में गिरावट आ सकती है।  हालांकि कल से प्रदेश में एक बार फिर से भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी।

कल से एक बार फिर तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने व राज्य के कुछ भागों में हीटवेव तथा कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की आशंका है। शुक्रवार को प्रदेश के 25 शहरों का पारा 40 डिग्री और चार शहरों का पारा 44 डिग्री के पार रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। शुक्रिवार को चित्तौड़गढ़ गर्म  रहा। यहां पर तापमान 44.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।  

इन जिलों के लिए जारी हुआ उष्ण लहर का येलो अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से आज के लिए प्रदेश के चित्तौड़गढ़, कोटा, प्रतापगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी और श्रीगंगानगर में उष्ण लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस प्रकार लोगों को आगामी दिनों में भीषण गर्मी का कहर झेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। कोटा शहर शुक्रवार को भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा। शहर का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 29.1 डिग्री सेल्सियस   रिकॉर्ड हुआ है।

PC:  zeenews.india