Rajasthan weather update:  अभी लोगों को झेलना पड़ेगा गर्मी का कहर, जारी किया गया है ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। अब प्रदेश में तापमान में इजाफा होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। प्रदेश में तापमान 1 से 2 डिग्री बढक़र सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

Rajasthan weather update:  अभी लोगों को झेलना पड़ेगा गर्मी का कहर, जारी किया गया है ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। अब प्रदेश में तापमान में इजाफा होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। प्रदेश में तापमान 1 से 2 डिग्री बढक़र सामान्य से ऊपर बना हुआ है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के प्रभाव से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इन दिनों हीट वेव के चलते दोपहर के समय सडक़ों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। तेज गर्मी को देखते हुए कई स्थनों पर पानी की फोगिंग की जा रही है। प्रदेश के लोगों को अभी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हीटवेव/तीव्र हीटवेव के कारण यहां पर लेागों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा। गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में अधिकतम तापमान 47 से 48 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं 15 से 16 जून को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 

जयपुर में रिकॉर्ड किया गया है अधिकतम इतना तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान श्री गंगानगर में 47.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 44.2 डिग्री, सीकर में 42.0 डिग्री, कोटा में 46.3 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 45.4 डिग्री, अजमेर में 42.7 डिग्री, अलवर 44.6 डिग्री, बाड़मेर में 43.8 डिग्री, जैसलमेर में 44.1 डिग्री, जोधपुर में 43.0 डिग्री, बीकानेर में 45.3 डिग्री, चूरू में 45.5 डिग्री और माउंट आबू में 32.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग ने मंगलवार को रिकॉर्ड किया है। 

PC:  patrika 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें